फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरीः भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

Sun, 26 Jun 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
accident in ghansali
घनसाली (टिहरी) में अखोड़ी मोटर मार्ग पर एक यूटीलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

टिहरीः भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

2 of 7
accident in ghansali
पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर आपातकाल सेवा 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया है। दो लोगों को ज्यादा चोट आने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

टिहरीः भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

3 of 7
accident in ghansali
शुक्रवार दोपहर बाद यूटीलिटी वाहन घनसाली से अखोड़ी के लिए निकला। जिसमें चालक सहित 15 लोग सवार थे। नई यूटीलिटी वाहन 18 किमी आगे पहुंचा कि शांताखाल के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

टिहरीः भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

4 of 7
accident in ghansali
घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग ने पुलिस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक यूटीलिटी में सवार जीतराम (55) पुत्र नागेंद्र, सुंदर लाल भट्ट (62) पुत्र जगतराम निवासी दोनों ग्राम मुंडेती, जलम दास (62) पुत्र भुतड़ू और मंगला देवी (42) पत्नी राजेश लाल दोनों निवासी ग्राम डांग, सौणी देवी (50) पत्नी प्यार दास, बबीता देवी (22) पत्नी कांती लाल सभी निवासी ग्राम चौंरा कुकडिय़ास और चालक कुलदीप (32) पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम डुबड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टिहरीः भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

5 of 7
accident in ghansali
बुरी तरह से घायल विनीता (19) पुत्री प्यार दास ने सड़क पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विनोद कुमार और थानाध्यक्ष रवि कुमार ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए दुर्घटना में घायल विकास (24) पुत्र हाथीराम, दीपक (20) महावीर, कमल (21) पुत्र प्रजीत और सुरेश (21) पुत्र बुद्धिमान सभी नेपाली मूल के धौणीखाल में निवासरत, सुमति देवी (20) पत्नी संदीप ग्राम चौंरा कुकडिय़ास, शुभम (14) पुत्र राजेश ग्राम डांग और राजेंद्र सिंह (53) पुत्र श्याम सिंह निवास ग्राम सरुणा ग्यारहगांव घायल हो गया।
 
विज्ञापन

टिहरीः भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

6 of 7
accident in ghansali
घायलों को 108 सेवा से पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया गया है। सुमति देवी और शुभम की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरीः भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर

7 of 7
accident in ghansali
अखोड़ी मोटर मार्ग पर ओवर लोडिंग के कारण ही यह बड़ा हादसा हुआ है। पांच सीटर यूटीलिटी में 15 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है, कि इन दिनों इस मार्ग पर वाहनों की खासी कमी बनी हुई है। जिससे लोगों को मजबूरन इसी तरह ठूंस-ठूंस कर सफर करना पड़ रहा है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें