फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादी समारोह से बर्तन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। टाउनहॉल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान कैटरिंग का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। कैटरर्स ने आरोप लगाया है कि समारोह के दौरान उनके सात बड़े पतीले समेत अन्य कीमती बर्तन और खाद्य सामग्री चोरी हो गया। कैटरर्स ने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक स्थित व्यापारी देवेन्द्र गुनसोला ने बताया कि उनके बड़े भाई कैटरिंग का काम करते है लेकिन शादी समारोह के बाद जब उन्होंने अपने सामान की जांच की तो कई बर्तन और अन्य जरूरी सामान गायब मिला है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो कुछ लोग कूड़ा उठाने वाले कट्टों में पतीले और अन्य सामान डालकर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सामान एक गाड़ी में लादकर फरार हो गए। बताया कि घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गहलावत ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आसपास लगे निगरानी कैमरों की तस्वीरों और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस की ओर से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें