फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहालपुर में यूपीसीएल की टीम से मारपीट

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सेलाकुई। बकाया वसूली अभियान चला रही यूपीसीएल की टीम पर हमले बढ़ गए हैं। ताजा मामले में खुशहालपुर गांव में अभियान के दौरान वसूली के लिए पहुंची टीम में शामिल सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। टीम में शामिल टीजी-1 की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

टीजी-1 विजेंद्र सिंह की तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार को वह खुशहालपुर गांव पहुंचे थे। टीम में उनके साथ ही लाइनमैन नसीम अहमद, दीपक मेहता शामिल थे। लंबे समय से गांव निवासी गुलफाम पुत्र लियाकत और उसके भाइयों रिजवान और रियासत ने बिल का भुगतान नहीं किया है। अभियान के दौरान उन्होंने तीनों को बकाया राशि जमा करने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने राशि जमा करने से मना कर दिया। टीम जैसे ही उनका बिजली कनेक्शन काटने लगी तो वह गाली-गलौच, मारपीट और धक्का-मुक्की पर उतर आए। तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उनकी राजस्व पुस्तिका भी छीन ली। एसएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें, इससे पूर्व विकासनगर ब्लॉक के मेहूंवाला कुरेशी मुहल्ले में बकाया वसूली के लिए पहुंची टीम सदस्यों के साथ भी बकाया राशि जमा न करने पर दो लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें