फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में पूर्व जनप्रतिनिधियों ने आंदोलनकारियों को समर्थन दिया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विकासनगर। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों का धरना 165वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को पूर्व जनप्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंच क्षेत्रीय लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान रीता शर्मा ने कहा कि सरकार ने क्षेत्रीय लोगों को दूषित पानी और जहरीली हवा के सिवाए कुछ भी नहीं दिया है। दूषित हवा में लोगों का दम घुटने लगा है। प्लांट के कारण गर्मियां बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में मक्खी, मच्छर का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। जल्द ही पूर्व जनप्रतिनिधि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला लोगों से प्लांट के विरोध में समर्थन मांगेगे। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सेलाकुई के साथ ही शेरपुर, हसनपुर औ रामगढ़ के ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। धरना देने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत अमित नेगी, वार्ड मेंबर नीलम थापा, पूनम पंवार, अरविंद शाह, खुर्शीद, पूरण सिंह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत, विनोद चौहान, आशा रावत, बीना बमराड़ा, रेखा भट्ट, नीमा जोशी, सतपाल धानिया, उमा पंवार, कुसुम भट्ट, सपना शर्मा, संदीप भंडारी, निरंजन चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें