हिमाचल की तुलना में उद्योगों के लिए बिजली दरें बढ़ी
यूपीसीएल के अनुसार एलटी उद्योगों के लिए नए टैरिफ में बिजली की दरें 7.20 रुपये प्रति यूनिट की गई, जबकि हिमाचल में यह दर 6.10 रुपये प्रति यूनिट है। इसी तरह एचटी उद्योगों के लिए उत्तराखंड में 7.26 रुपये प्रति यूनिट और हिमाचल में 5.71 रुपये प्रति यूनिट है।
दो साल में कम किया राजस्व घाटा
प्रबंध निदेशक ने बताया कि बीते दो सालों में राजस्व घाटा कम किया गया। पहले यूपीसीएल का 577 करोड़ का घाटा था। इसे कम कर 151 करोड़ पर लाया गया। इसके बाद लगातार प्रयासों से घाटे को 21 करोड़ पर लाया गया।
बिजली खरीद का समय पर भुगतान करने से 60 करोड़ की बचत
यूपीसीएल प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रदेश में 25 से 30 प्रतिशत बिजली उपलब्ध है। शेष 70 से 75 प्रतिशत बिजली बाहरी राज्यों और नेशनल एक्सचेंज से खरीदनी पड़ती है। बिजली उत्पादन कंपनियों को समय पर भुगतान करने से यूपीसीएल को 60 करोड़ की बचत हुई है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: अस्पताल में भी चालाकी से बाज नहीं आ रहा कोच, अब बढ़ेगी मुश्किलें, पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कल
यूपीसीएल अपने खर्चों में करेगा कटौती
औसत आपूर्ति लागत (एसीएस) और वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) के बीच वर्तमान में मात्र एक पैसे का अंतर है। यह अंतर जीरो होने पर यूपीसीएल नो प्रॉफिट व नो लॉस की स्थिति में आएगा। इसके अलावा यूपीसीएल अपने खर्चों में कटौती करेगा।