फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम योगी को दिया चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण, बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष ने की मुलाकात

Mon, 12 Jun 2023 04:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बीकेटीसी अध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष ने की सीएम योगी से मुलाकात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चारधाम यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। इसके अलावा लखनऊ व फतेहपुर में बीकेटीसी की परिसंपत्तियों के संरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। बीकेटीसी अध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।

बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग का आग्रह किया
अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ के अमीनाबाद व फतेहपुर में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ व फतेहपुर के जिला प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए रविवार को ही मौके पर पहुंच कर बीकेटीसी की संपत्तियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला में 15 जून को महापंचायत का एलान, असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- तुरंत लगाई जाए रोक
विज्ञापन


अधिकारियों ने तत्काल बीकेटीसी से भी परिसंपत्तियों के अभिलेख मांगे हैं। जिससे उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। रविवार को अजेंद्र ने भी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित बीकेटीसी की परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें