साथ ही उन्होंने कहा कि दो घंटे के प्रश्न पत्र में कुछ बदलाव भी किए गए हैं, जिसके अनुसार छात्र खण्ड-ए में तीन प्रश्नों के स्थान पर केवल दो प्रश्न करेगा, प्रत्येक प्रश्न के लिए आधे-आधे घंटे का समय निर्धारित होगा। और खण्ड-बी में पांच प्रश्नों के स्थान पर चार प्रश्न करने होंगे, जिनके लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित होगा।
परीक्षा केन्द्र में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा कराई जाएगी, परीक्षार्थी को अपने आप को सैनिटाइज करना होगा। असाइनमेंट छात्र अध्ययन केन्द्रों में जाकर 15 जून तक या फिर अध्ययन केन्द्रों के ई-मेल आईडी पर जमा कर सकते हैं। अगले सत्र से छात्रों की असाइनमेंट के स्थान पर 20 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा कराई जाएगी, जिसे विद्यार्थी घर बैठे कर सकेंगे।