फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक्स पर हिंदुओं और मुख्यमंत्री पर अनरगल टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसाइबर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, हिंदुओं को हिंसक बताते हुए सूची में मुख्यमंत्री का नाम भी किया शामिल
I

I
I
Iसोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हिंदुओं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अनरगल टिप्पणी करने वाले के खिलाफ साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक्स पर एक वेबसाइट का स्क्रीनशॉट लगाया हुआ है, जिसमें हिंदुओं को हिंसक बताते हुए कुछ नामचीन लोगों की सूची बनाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल किया गया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iसाइबर थाने से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखती है। निगरानी के दौरान एसआई अनिल चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट देखी। यह किसी विजय पटेल के हैंडल से थी। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नामचीन लोगों के फोटो लगे थे। यह फोटो हिंदुत्व प्रोफाइल्स डॉट कॉम से लिए गए थे। इस पोस्ट में हिंदुओं को हिंसक बताते हुए इन नामचीन लोगों की प्रोफाइलिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपोस्ट को कई लोगों ने शेयर भी किया। ऐसे में यह पोस्ट हिंदुओं की भावना आहत करने वाली है। वेबसाइट पर संपर्क करने के लिए एक मेल आईडी भी दी गई है। यह आईडी प्रोटोन मेल की है। इस आधार पर साइबर थाना पुलिस ने संबंधित हैंडल के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।I

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें