फोटो....
सेलाकुई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने विद्यालय परिसर में पड़े कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इसके बाद छात्रों ने स्वच्छता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि घर का कूड़ा सड़क पर न फेंके, इसको नगर पंचायत के द्वारा लगाए गए कूड़ेदान में ही डालें। कहा कि हमें अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना होगा। ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा न रहे। इस मौके पर हरीश सिंह, जयवीर बर्तवाल, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद