फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से अपने पैतृक गांव पहुंचे उन्मुक्त

Thu, 19 Dec 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट वर्ड कप विजेता उन्मुक्त चंद बुधवार को पिथौरागढ़ स्थित अपने गांव खड़कूभल्या पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्मुक्त पिता भरत चंद, एक दोस्त के साथ अपने चाचा शमशेर चंद के घर पर रुके हैं। वह यहां अपने इष्ट देवता ठाकुरजी की पूजा करने के लिए पहुंचे हैं।

पढ़ें, मोदी पर मेहरबानी इन्हें पड़ गई महंगी

वर्ष 2012 में अंडर-19 का विश्व कप क्रिकेट जीतने के बाद उन्मुक्त ने आईपीएल भी खेला था लेकिन आईपीएल में खास प्रदर्शन न कर पाने के कारण यह आशंका उठने लगी थी कि उनके कुल देवता ठाकुरजी नाराज हो गए हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय!

यह बात उनके पिता भरत चंद तक परिवार के लोगों ने पहुंचाई। खड़कूभल्या से उन्मुक्त के चाचा शमशेर चंद ने फोन पर बताया कि पूरा परिवार पूजा में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि उन्मुक्त को 20 दिसंबर को एक मैच खेलने के लिए दिल्ली पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफरनामा 2013: तस्वीरों में उत्तराखंड आपदा

इस कारण वह ज्यादा समय यहां नहीं रुक पाएंगे। इधर, उन्मुक्त के चुपचाप गांव पहुंचने की जानकारी जिला मुख्यालय में कुछ लोगों को मिली। उनके संक्षिप्त कार्यक्रम को लेकर लोगों में निराशा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें