फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock-4 in Uttarakhand: अंतरराज्यीय बस संचालन के लिए आज जारी हो सकती है एसओपी

Fri, 25 Sep 2020 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • यूपी के बाद राजस्थान से भी आया 100 बसें संचालित करने का प्रस्ताव
विज्ञापन
सीमित बसों के संचालन से होगी शुरुआत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अब अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू करने का भी मन बना लिया है। हालांकि इसकी शुरुआत सीमित बसों के संचालन से होगी।

विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: गुरुवार को मिले 684 संक्रमित, मरीजों की संख्या 44 हजार पार

परिवहन विभाग ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। शुक्रवार को इस संबंध में मानक आपरेटिंग प्रक्रिया (एसओपी) जारी होने के आसार हैं। शासन के एक विभागीय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में यूपी और राजस्थान के साथ 100-100 बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं। यूपी पहले ही 100 बस संचालन का प्रस्ताव भेज चुका है। अब राजस्थान ने भी बस सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। परिवहन विभाग इसके लिए सरकार से अनुमति ले रहा है।

इस प्रस्ताव की फाइल सीएम आफिस भेजी गई है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक, इसका एक प्रस्ताव तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा गया था, लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेजने के लिए कहा। दोनों विभागों के सचिवों से प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिवहन विभाग बसों के संचालन को लेकर एसओपी जारी कर सकता है। इस एसओपी में कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर रोडवेज स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता व स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का उल्लेख होगा। उत्तराखंड और यूपी-राजस्थान की बसों में किराये की दरों में असमानता है। एसओपी में किराये की दरों को लेकर भी स्थिति साफ की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें