फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : आज भी कई जगह छाए रहेंगे बादल, कुमाऊं के कुछ इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

Fri, 25 Sep 2020 11:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में कई इलाकों में आज भी बादल छाए रहेंगे। कुमाऊं के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। गढ़वाल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का पहला हिमपात

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नगनिधूरा सहित कई ऊंची चोटियों पर बुधवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।

चोरगलिया (नैनीताल) में भारी बारिश से गुरुवार को नदी और नाले उफान पर आ गए। नंधौर नदी पार कर रहे मल्ला चोलगलिया निवासी खेमानंद बनोला  (45) पुत्र देवीदत्त बनोला की बुधवार शाम बहने से मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर सूर्या और शेर नाले के उफान पर आने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। सिडकुल कर्मचारियों को ले जा रही बस पानी के तेज बहव को पार करने की कोशिश में सूर्या नाले के बीचोंबीच बंद हो गई। जेसीबी से बस को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बस चालक का चालान किया है। उधर, लगातार दूसरे दिन भी टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) डेढ़ घंटे से अधिक वक्त तक बंद रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें