आश्रम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप
उन्होंने कहा कि सम्मेलन की उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। सम्मेलन के पत्रक में उनका नाम भी छापा गया है। उनसे इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। आरोप लगाया कि प्रबंधक की ओर से उनके आश्रम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मदरसा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। विवादों में घिरता देख सम्मेलन निरस्त कर दिया गया है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं। मामला उनके संज्ञान में है और सम्मेलन निरस्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें...खुशखबर: अब ट्रेन में मनपसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री, दो चरणों में लागू व्यवस्था, ऐसे मिलेगी सुविधा, पढ़ें
सम्मेलन में जो अतिथि आने थे, उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। सभी अतिथियों की उपस्थिति नहीं होने के कारण सम्मेलन निरस्त कर दिया गया है। रही बात बिना अनुमति के नाम छापने और प्रचार करने के आरोपों की ये गलत हैं। उनकी सभी से फोन पर बात हुई थी। इस कारण इन सभी के कार्ड पर नाम छपवाए गए थे। - कारी शमीम अहमद, प्रबंधक, मदरसा दारुस्सलाम, लाठरदेवा शेख