बता दें कि, तीन सालों में इस बार सर्वाधिक यात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। एक माह दस दिन में करीब 619774 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2017 में 10 जून तक 502410 और वर्ष 2016 में 345153 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे थे।
बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धामों में तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ रहा है। दोनों धामों में सभी यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। बदरीनाथ में मौसम सामान्य बना हुआ है।