फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मन्नत पूरी होने पर बदीनाथ दर्शन लिए आया था, पांव फिसलने से अलकनंदा नदी में बहा

Tue, 12 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
Pilgrim drown
विज्ञापन

बेटे की मन्नत पूर्ण होने पर अपने परिवार के साथ बदरीनाथ दर्शन को पहुंचा एक तीर्थयात्री अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक तीर्थयात्री की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


राजस्थान के जिला बूंदी के संतूर ग्राम निवासी पन्ना लाल (32) पुत्र तुलसी राम सोमवार को अपनी पत्नी शीला सेन, बेटी और बेटे के साथ बदरीनाथ दर्शन को पहुंचा। सुबह करीब 9.55 बजे वह स्नान के लिए नारद कुंड के पास अलकनंदा किनारे गया। वह स्नान के लिए नीचे झुका ही था कि तभी पांव फिसल जाने से पानी में जा गिरा और नदी के तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन

badrinath
परिजनों और तीर्थयात्रियों के चिल्लाने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह बहकर दूर चला गया था। पन्ना लाल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पन्ना लाल की दो बेटियां हैं। दो वर्ष पूर्व बेटे की मन्नत मांगने वह बदरीनाथ धाम आया था।

इस बार वह अपने एक साल के बेटे को लेकर बदरीनाथ में मत्था टेकने पहुंचा था। हादसे के बाद से पन्ना लाल की पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीआरएफ की 12 सदस्यीय टीम देर शाम तक नदी में पन्ना लाल की ढूंढ-खोज में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। फिलहाल पन्ना लाल का परिवार बदरीनाथ में ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें