फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा, कहा 2019 के चुनाव में कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार

Mon, 23 Apr 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
mahesh sharma
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भाजपा सरकार तेजी से विकास कार्य कराएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही जीतेगी। केंद्रीय संस्कृति, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा सोमवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचे।

यहां सबसे पहले उन्होंने ब्रह्मलीन जगद्गुरु श्री प्रकाशानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके बाद राज्यमंत्री ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

mahesh sharma
उन्होंने जगद्गुरु के साथ विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि वहां किसी भी विपक्षी दल को विधानसभा चुनाव में उतारने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में प्राचीन हिंदू सिद्ध पीठों एवं ऐतिहासिक भवनों का जीर्णोद्धार किया गया है।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने उनके द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उत्तराखंड में ऐतिहासिक सिद्ध पीठों, मंदिरों और स्थानों के विकास की बात की।

इस दौरान ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल शास्त्री, डा. गौरव मनोचा, रोहित सहगल, शिवकुमार त्यागी, अभिषेक कौशिक, गर्वित चौधरी, अनुराग कुकरेती आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें