मामले की पड़ताल के बाद नौगांव पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई भरत सिंह रावत ने बताया कि दोनों लोग रविवार को देहरादून से कुछ सामान लेकर त्यूणी आए थे। वे सामान छोड़कर शाम को ही देहरादून लौट रहे थे।
देर रात उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात के समय क्षेत्र में किसी की आवाजाही नहीं होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटना का कारण नींद आना हो सकता है।