फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केंद्रीय गृह मंत्री ने कीऑनलाइन बैठक, सीएम समेत उच्चाधिकारी मौजदू, मॉकड्रिल की तैयारियों पर चर्चा

Wed, 07 May 2025 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों व उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री ने ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं।

विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयर रेड सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। इसके लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी शहर में पांच इलाकों में इस तरह का अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें