प्रदेश सरकार ने निवेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजना का विस्तार करने का केंद्र सरकार से आग्रह किया था। बजट में योजना को विस्तार के साथ प्रावधान बढ़ाया गया। ब्याज मुक्त ऋण से राज्य में विकास कार्यों में बढ़ावा मिला है।
केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधान उत्तराखंड के लिए लाभकारी होंगे। पूंजी निवेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता व जल जीवन मिशन योजना का विस्तार राज्य में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति देंगे। वित्तीय विकेंद्रीकरण के तहत राज्य को 1,841 करोड़ प्राप्त होने की संभावना है, जो उत्तराखंड की विकास यात्रा को और अधिक सशक्त बनाएगी।
-दिलीप जावलकर, सचिव वित्त