छावनी में तब्दील हो गया गांव
दो पक्षों की रंजिश में दो लोगों की हत्या होने के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। जिलेभर से पुलिस को गांव में भेजा गया। झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, भगवानपुर समेत अन्य थाने और कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल, गांव के मुख्य चौक चौराहे के अलावा पीड़ित परिवार के घर के आसपास डेरा डाल लिया है।
कई वाहनों में की गई तोड़फोड़
हत्याओं के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों के बाहर खड़े करीब दस दोपहिया वाहनों को भी निशाना बनाया, इससे लोग दहशत में है। गांव के लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की नजर बनी हुई है।
भूसे में आग लगाने की कोशिश
घटनास्थल के पास घरों में तोड़फोड़ के बाद एक जगह पर आगजनी की भी कोशिश की गई। बताया गया कि एक ग्रामीण के भूसे के ढेर में दूसरे पक्ष के लोगों ने आग लगाने की कोशिश की, हालांकि लोगों ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की और उन्हें वहां से भगा दिया।