फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget: सीएम धामी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस ने निराशाजनक, पढ़ें क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता

Tue, 23 Jul 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि विशेष पैकेज के माध्यम से प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य के विकास की गति को बाधित नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट पर सीएम ने कहा आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य के विकास को बाधित नहीं कर सकेगी। धामी ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बताया। कहा, बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में नई दिशा और गति करेगा। उन्होंने बजट में प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आभार जताया।

विज्ञापन


कहा, विशेष पैकेज के माध्यम से प्रदेश में आपदाओं से होने वाली क्षति राज्य के विकास की गति को बाधित नहीं कर सकेगी। कहा, बजट में युवा, गरीब, श्रमिक, महिलाएं, किसान सभी वर्गों की चिंता की गई है। जनता ने एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार देश में सेवा का अवसर दिया। बजट की नौ प्रमुख प्राथमिकताएं हैं, जो समग्र विकास के केंद्र बिंदु साबित होंगे।

Union Budget: विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक, सीएम धामी बोले- कांग्रेस को हर जगह निराशा ही दिखाई देती है
विज्ञापन


राज्य में डबल इंजन सरकार की गति कई गुना तेज होगी: महेंद्र भट्ट
भाजपा ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर, विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, रोजगार के अनगिनत अवसर देना वाला बजट है। यह आत्म निर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कहा, बाढ़ एवं आपदा से लगातार उत्तराखंड में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष मदद की घोषणा की गई है। कहा, विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदा के चलते हर वर्ष देवभूमि में बड़े पैमाने पर राजस्व और जनहानि होती है। बजट भाषण में परिलक्षित केंद्र की यह चिंता सीएम धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है।
कहा कि यह बजट, प्रदेश में विकास की दिशा में डबल इंजन की सरकार की गति को कई गुना बढ़ाएगा। उधर, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा, बजट समावेशी, दूरदर्शी, 2047 के विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट है। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण की झलक है। युवाओं के रोजगार के अवसर है।

कहा, उद्योग, व्यापार और निर्यात बढ़ाने की योजनाएं, इंडस्ट्रियल पार्क बना करके रोजगार के सृजन करने की दिशा है। यह बजट देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने वाला बजट है। भाजपा ने दैवी आपदा से होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज देने आदि की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री सीतारमण का आभार जताया है।

बजट बहुआयामी, दूरदर्शी और चहुंमुखी विकास का आधार : बलूनी
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा, पीएम मोदी तीसरे कार्यकाल का पहला बजट देश के चहुंमुखी विकास का आधार है। यह बजट भारत को नई गति प्रदान करेगा। इसमें उत्तराखंड के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

कहा, जगह-जगह बादल फटने और भू-स्खलन से हमारे राज्य के लोगों को जानमाल एवं भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। मोदी सरकार ने इस बजट में बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए उत्तराखंड सहित अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए 11,500 करोड़ रुपये का बजट में आवंटन किया है। यह बजट प्रधानमंत्री की पहाड़ की जनता के प्रति संरक्षण, समर्पण और सेवा भाव को दर्शाता है।

उन्होंने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद दिया। कहा, यह बजट राष्ट्र को आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला है। साथ ही, यह बजट सबका साथ-सबका विकास का प्रतिबिंब है। इस बजट में देश के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में महिला, युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी, करदाता से लेकर हर वर्ग को आच्छादित किया गया है।  

बजट युवा भारत के सपनों को ठोस आकार देने में मदद करेगा। बजट में शिक्षा, रोजगार और स्किल पर 1.48 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए 10 लाख तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता और एक लाख छात्रों को ई-वाउचर देने का प्रावधान बजट में किया गया है, जो देश के नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी प्रदान करता है। 
- डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

आज की आवश्यकता के अनुसार बजट में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए महिला रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। मातृशक्ति और बच्चियों को लाभ पहुंचाने की कई योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला नारीशक्ति को मजबूती प्रदान करने वाला है। 
- कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

सरकार ने बजट में कई मोर्चों पर देश की जनता को राहत दी है। समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम शुरू करने का निर्णय सराहनीय है। 63 हजार आदिवासी गांव इसमें कवर किए जाएंगे। 
- हेमंत द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड भाजपा




 
विज्ञापन

दिशाहीन बजट से उत्तराखंड को कोई लाभ नहीं: माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन और महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया। कहा, दिशाहीन बजट में उत्तराखंड की अनदेखी की गई। बजट में सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए खजाना खोला गया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई है। बजट में जुमलेबाजी ज्यादा है और वित्तीय प्रबंधन का अभाव है। बजट के प्रावधानों से देश की अर्थव्यवस्था में विकास दर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। किसानों की दोगुनी आय करने के लिए बजट में काई प्रावधान नहीं है। साथ ही उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों की उपेक्षा की गई।

बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं: यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं है। देश की तरक्की का बजट नहीं, यह मोदी सरकार को बचाने का बजट है। पूरा बजट सरकार की कमजोरी और अस्थिरता का उदाहरण है। आर्थिक सर्वेक्षण में चिंता जताई गई थी कि एआई सभी कौशल सेट और रोजगार के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है, लेकिन बजट में इसका कोई समाधान नजर नहीं आया। दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में से भारत का 83वां स्थान है। इस दिशा में कोई समाधान खोजने का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें