ड्राफ्ट का 75 प्रतिशत काम पूरा
समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। समिति ने अभी तक चरणबद्ध ढंग से कार्य किया है। सबसे पहले समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव लिए। इसके बाद उसने प्रदेश के विभिन्न इलाकों (जिनमें सीमांत, जनजातीय क्षेत्र भी शामिल हैं) में जाकर 30 से अधिक बैठकें कीं। धर्म गुरुओं, सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए। करीब सवा दो लाख से अधिक सुझाव जुटाने के बाद समिति ने इनकी समीक्षा और अध्ययन शुरू किया।
समिति को मिले हैं कई दिलचस्प सुझाव
समिति को मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बहुत दिलचस्प हैं। मसलन कुछ लोगों ने समिति को लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने, महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का अधिकार देने, पिता की संपत्ति में बेटी को अधिकार देने और लिव इन रिलेशनशिप के मामले में भी सुझाव दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम के लिए 4315 यात्री रवाना, जानें यात्रा से जुड़ी ये पांच काम की बातें
शासन को समिति का कार्यकाल चार माह बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि समिति की कोशिश 30 जून तक रिपोर्ट फाइनल करने की रहेगी। सिर्फ 25 प्रतिशत काम शेष रह गया है। -शत्रुघ्न सिंह, सदस्य, विशेषज्ञ समिति, यूसीसी