फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस की सरकार में बेरोजगारी पर होगा प्रहार - धस्माना

Mon, 13 Sep 2021 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

युवाओं का स्वागत करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश व देश का युवा परेशान व आक्रोशित है। क्योंकि उनके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले बेरोजगारी पर प्रहार किया जाएगा। सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। धस्माना शनिवार को कांग्रेस के बेरोजगार सम्मेलन में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। ये सब युवा पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन


युवाओं का स्वागत करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश व देश का युवा परेशान व आक्रोशित है। क्योंकि उनके साथ धोखा हुआ है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनावों में युवा बेरोजगारों से वादा किया था कि डबल इंजन की सरकार बनने पर राज्य में कोई हाथ खाली नहीं रहेगा, लेकिन आज जब राज्य में बेरोजगारी का आंकलन होता है तो आश्चर्य होता है कि प्रदेश में बेरोजगारी पिछले पांच सालों में छह गुनी हो गई है।

इस अवसर पर धस्माना और सभी वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को कांग्रेस का पटका पहनाया। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस सचिव मंजू त्रिपाठी, प्रदेश सचिव महेश जोशी, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म सोनकर, पूर्व पार्षद ललित भद्री, अल्ताफ, धीरज थापा, जावेद, सलीम अंसारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें