फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कमरा किराए पर लेने आया था ले उड़ा महिला की चेन, ऐसे बनाया शिकार

Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

घटना प्रेमनगर थाने के श्यामपुर क्षेत्र की है। यहां आनंद सिंह रावत का घर है। आनंद सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि यहां कई दिनों से एक युवक किराये पर कमरा लेने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक कमरा किराये पर लेने आया और घर में मौजूद महिला को बातों में उलझाकर चेन झपटकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और महिला के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना प्रेमनगर थाने के श्यामपुर क्षेत्र की है। यहां आनंद सिंह रावत का घर है। आनंद सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि यहां कई दिनों से एक युवक किराये पर कमरा लेने के लिए आ रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह उनके घर पर आया। घर में उस वक्त रावत की पत्नी रामचंद्री देवी मौजूद थीं। पहले युवक ने रामचंद्री को नमस्कार किया और फिर उनके पास चला गया।

उसने कमरा किराये पर लेने की बात कही और अगले ही पल रावत की पत्नी के गले से चेन झपट ली। युवक ने कुछ दूरी पर ही अपना दुपहिया वाहन खड़ा किया हुआ था।

एसओ धनराज बिष्ट ने बताया कि आरोपी के हुलिये की जानकारी ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों के बारे में भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गली में कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इनकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें