फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरम सीमा पर है बेरोजगारी और महंगाई: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से मातृशक्ति को महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी द्वारा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अधोईवाला में आयोजित बेरोजगारी, महंगाई चौपाल व महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पैट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर है। जिससे अब घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में स्थिति और बदतर होती चली जाएगी। कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं के तहत नए व प्रभावी स्वयं सहायता समूह का गठन करेगी। जिसमें अधिक से अधिक मध्यमवर्गीय व गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा सके। जिससे उनके घर की स्थिति में सुधार आ सके। आने वाले 2022 के चुनाव में पूरे प्रदेश की मातृशक्ति कांग्रेस के पक्ष में वोट कर कर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, प्रदेश महासचिव कमल कांत, मंजू तोमर, पूर्व पार्षद मालती देवी, नेहा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें