फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में दिखा बेरोजगारी का आलम, सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए पहुंचे पोस्ट ग्रेजुएट युवा

Thu, 23 Jan 2020 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मेले का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ, 392 युवाओं को मौके पर ही दिया नियुक्तिपत्र
  • 717 युवाओं को अगले राउंड के लिए बुलाया, 4163 बेरोजगार युवकों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
रोजगार मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को एसजीआरआर पीजी कॉलेज (पथरीबाग) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में उमड़ी भीड़ में बेरोजगारी का आलम देखने को मिला। 

विज्ञापन


डिलीवरी ब्वॉय और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट युवा कतारों में लगे नजर आए। एमए पास मनमोहन सिंह, बीएससी पास करन सिंह ने डिलीवरी ब्वॉय की वैकेंसी के लिए अप्लाई किया।इसमें 4163 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। 

जबकि 1109 युवाओं का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन हुआ। उनमें से 392 को मौके पर नियुक्ति पत्र दिए गए। जबकि 717 युवाओं का पहले राउंड के लिए चयन होने के बाद दूसरे राउंड के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

रोजगार के अवसर देगी सरकार

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने मेले का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रोजगार मेले के जरिए युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना चाहती है। मेले में अधिक से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका मिल सके।

युवाओं को मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली व मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, निदेशक जेएस नगन्याल, उपनिदेशक चंद्रकांता, उपनिदेशक अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता सिंह, सेवायोजन अधिकारी विनीता बडोनी, प्रवीन गोस्वामी, उमेश चंद्र डोभाल, इम्पलॉयमेंट काउंसलर रोहित फर्त्याल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने भी किया निरीक्षण 

दोपहर 12.30 बजे जिलाधिकारी सी रविशंकर भी रोजगार मेले में पहुंचे और विभागीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनियों की चयन प्रक्रिया का जायजा लिया। कई युवाओं से बातचीत कर फीडबैक लिया।

कई युवा हुए निराश
राकेश सिंह (हरिद्वार रोड), राकेश सिंह (सिंहनीवाला, शिमला बाईपास) ने कहा कि वे डिलीवरी सर्विस और मार्केटिंग के लिए इंटरव्यू देने गए थे, लेकिन नियोजकों ने इंटरव्यू नहीं लिया। उनसे कारण पूछा गया तो कहा गया कि यहां रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इंटरव्यू देना है तो कंपनी में आना होगा। उसके बाद उन्होंने दूसरी कंपनियों का रुख किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें