फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार फार्मेसिस्ट कल करेंगे सीएम आवास कूच, दवा की दुकानें बंद रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार प्रशिक्षित डिप्लोमा फार्मेसिस्ट महासंघ (एलोपैथी) ने नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच की चेतावनी दी है। महासंघ ने सरकार पर उन्हें झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार फार्मेसिस्ट 19 अगस्त से आंदोलनरत हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे 21 हजार आक्रोशित बेरोजगार फार्मेसिस्ट 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी बेरोजगार फार्मेसिस्ट से मुख्यमंत्री आवास कूच में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले 115 दिन से अपने संवर्ग को बचाने के लिए महासंघ द्वारा जो लड़ाई लड़ी जा रही है, सरकार द्वारा उसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार अगर अब भी सकारात्मक फैसला नहीं लेती तो बेरोजगार फार्मेसिस्ट का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। निजी क्षेत्र में भी फार्मेसिस्ट शोषण का शिकार होता रहेगा। उन्होंने सभी बेरोजगार फार्मासिस्ट से अपने मेडिकल स्टोर बंद रखकर सीएम आवास कूच में पहुंचने की अपील की है। प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश गैरोला ने निजी क्षेत्र जैसे कंपनी, शिक्षण संस्थान, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में कार्यरत सभी फार्मेसिस्ट से 14 दिसंबर की महारैली को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान करने की अपील की है। रविवार को 116वें दिन धरना देने वालों में शैलेंद्र, जगदीश, जयप्रकाश, प्रमोद, अनकपाल, अमिता, अलीशा,सोनल, राकेश, विपुल, रविंदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें