फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बोलेरो, दो की मौत एक लापता

Mon, 29 Aug 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
देहरादून जिले के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमोग मंदिर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा समाई।
विज्ञापन


वाहन में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी खोजबीन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

रविवार को बोलेरो (यूके-07ए-0285) हरिपुर से कोटी की ओर जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे धमोग मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा।

इस जगह पर सड़क चौड़ी और सपाट है। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों को नदी में गिरा वाहन दिखाई दिया तो इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन

दो युवकों के शव बरामद हुए

accident - फोटो : amar ujala


थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान की अगुवाई में पुलिस और जल पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना स्थल के पास ही खाई से दो युवकों के शव बरामद हुए।

उनकी पहचान सिकंदर वर्मा (20) पुत्र पूरण सिंह वर्मा निवासी ग्राम बसाया तहसील कालसी और संदीप (25) पुत्र शांति प्रसाद निवासी ग्राम गांगरौ तहसील कालसी के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में एक अन्य युवक के सवार होने आशंका जताई जा रही है। जिसकी खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनके गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें