फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के साथ केदारनाथ धाम पहुंची उमा भारती

Sun, 18 Oct 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने भतीजे के साथ केदारनाथ धाम पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


दो दिवसीय भ्रमण पर केदारनाथ पहुंची बकेंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरूद्धार मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह एक वर्ष बाद धाम में आई हैं। अब धाम में बहुत कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ, उत्तराखंड का ही नहीं वरन समूचे भारत का गौरव है। धाम के गौरव को बनाए रखने के लिए केंद्र हरसंभव मदद करेगा। केंद्रीय मंत्री ने यात्रियों के अलावा तीर्थ पुरोहितों व व्यवसायियों से भी बातचीत भी की। केंद्रीय मंत्री यहां बने कॉटेज में रात्रि विश्राम करेंगी।
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से प्रात:10 बजे एमआई-17 हेलीपैड केदारनाथ पहुंची। उन्होंने पैदल, सरस्वती व मंदाकिनी नदी के किनारे बनाई जा रही गेबिन, रॉक नेट और आरसीसी सुरक्षा दीवारों का निरीक्षण किया। मंदिर में एसएसआई द्वारा कराए जा रहे सुधारीकरण कार्य के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भतीजे नील माधव के साथ बाबा केदार के दर्शन कर करीब चालीस मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद, मंदिर परिसर में कई यात्रियों, मंदिर के मुख्य पुजारी शशिधर लिंग सहित स्थानीय व्यवसायियों से बातचीत कर वहां के हालातों की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने प्राचार्य कर्नल कोठियाल से भी मुलाकात की और कहा कि धाम में किए गए कार्यो के लिए वह बधाई के पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें