फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने किया कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें

Mon, 02 May 2022 12:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले साल 31 अक्तूबर को परीक्षा कराई थी।आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इनमें 530 पद ऐसे हैं, जिनमें टाइपिंग टेस्ट की जरूरत है। इसके सापेक्ष चार गुना 2086 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
UKSSSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, अमीन, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, सर्वे लेखपाल, रिकॉर्ड कीपर, पेशकार, टेलीफोन ऑपरेटर और स्वागती के पदों पर भर्ती को आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 757 पदों के लिए हो रही है, जिसमें वन विभाग के खत्म किए गए 61 पद दोबारा जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने यह भर्ती परीक्षा पिछले साल 31 अक्तूबर को आयोजित कराई थी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इनमें 530 पद ऐसे हैं, जिनमें टाइपिंग टेस्ट की जरूरत है। इसके सापेक्ष चार गुना 2086 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले यह भर्ती 756 पदों के लिए निकाली गई थी। फिर वन विभाग के 61 पदों को खत्म कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें...गजराज का गुस्सा, मची चीख पुकार:  जंगल सफारी पर जा रहे पर्यटकों की जान पर बन आई, चालक ने कैंटर पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें

अब वह पद भी वापस आ गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 757 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही है। जल्द ही टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी उम्मीदवार को इस रिजल्ट पर आपत्ति है तो वह 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति जता सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें