इन प्रमुख भर्तियों के प्रस्ताव लौटाए
भर्ती का नाम पदों की संख्या
पुलिस कांस्टेबल 2000
वन आरक्षी 600
वन दरोगा 84
नलकूप चालक 201
सींचपाल 226
मेट, सिंचाई विभाग 268
स्पेशल टाइगर गार्ड 81
हवलदार प्रशिक्षक 24
(नोट- सिंचाई विभाग के कुल करीब 1200 पद हैं, जबकि कई विभागों की छोटी भर्तियां भी हैं।)
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश, ये हैं लक्षण
दो साल में आयोग ने भरे 4600 पद
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक कुल 4600 पदों पर भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं। चयन सूची विभागों को भेजी जा चुकी हैं। अब 1544 पदों की एलटी भर्ती, 200 पदों की वन स्केलर भर्ती, 229 पदों की आबकारी निरीक्षक, परिवहन आरक्षी आदि की भर्ती, 34 पदों की वाहन चालक भर्ती और 25 पदों की सहायक भंडारी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी होगी।