सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को सहायक लेखाकार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा सात मई को हुई थी। परीक्षा के प्रश्नपत्रों के चारों सेट की उत्तर कुंजी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। साथ ही आयोग ने इस पर आपत्ति जताने के लिए 12 मई से 18 मई तक का समय दिया है। प्रति प्रश्न आपत्ति जताने के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है। अन्य किसी माध्यम से आने वाले आपत्तियों पर आयोग विचार नहीं करेगा।
आयोग का खंडन, जेई भर्ती से संबंधित सूचना फर्जी
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 52 अभ्यर्थियों को राहत
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 52 अभ्यर्थियों ने राज्य लोक सेवा आयोग के सामने अपने नाम, जन्मतिथि, प्रमाणपत्र आदि से संबंधित प्रत्यावेदन रखे थे। आयोग ने इन सभी पर बिंदुवार विचार किया और उनका निस्तारण कर दिया है। आयोग ने नाम आदि में परिवर्तन के संबंध में स्वघोषणापत्र को स्वीकार कर लिया है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने जाति का गलत उल्लेख कर दिया था, उसमें भी संशोधन के प्रत्यावेदन स्वीकार करते हुए निस्तारित कर दिए हैं।