परीक्षा का परिणाम घोषित करने में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन का पालन किया गया है। बोर्ड ने इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया। - रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई
शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई ने इसे ग़लत अभ्यास माना है। इस साल टॉपर छात्र का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्कूल टॉपर की जानकारी स्कूलों से मिल सकती है। लेकिन सीबीएसई ने स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अच्छी खबर...12वीं पास स्थानीय युवा बनेंगे दक्ष टूरिस्ट गाइड, पर्यटन विभाग देगा लाइसेंस
यहां देखें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट
cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।