यूकेएसएसएससी को मिल सकती हैं नई भर्तियां
चूंकि पुरानी 23 प्रस्तावित भर्तियां तो कैलेंडर के हिसाब से राज्य लोक सेवा आयोग निकाल रहा है, लेकिन जिन विभागों में समूह-ग के नए पद रिक्त हो रहे हैं, उनकी भर्ती सरकार यूकेएसएसएससी को दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, अंदरखाने इस पर सहमति दे दी गई है। सरकार तीनों रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा शांतिपूर्ण आयोजन को ट्रायल के तौर पर देख रही है।
ये भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग ही कराता रहेगा
समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी मिलने से पहले राज्य लोक सेवा आयोग नायब तहसीलदार, रेंजर, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, आबकारी निरीक्षक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक और जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की सात समूह-ग की भर्तियां कराता था। जानकारी के मुताबिक, इन भर्तियों को आगे भी आयोग ही कराता रहेगा।
ये भी पढ़ें...Delhi Dehradun Vande Bharat: आज से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का समय बदला
ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन होगी वन दरोगा भर्ती
पूर्व में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। आयोग ने इसे रद्द कराने के बाद 11 जून को दोबारा कराने की तैयारी पूरी कर ली है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस बार वन दरोगा भर्ती की परीक्षा ऑफलाइन ही कराई जाएगी। जून के प्रथम सप्ताह में इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से डिबार छात्रों को छोड़कर बाकी इस परीक्षा को दे सकेंगे।