फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: जरूरी खबर...उत्तराखंड में इस दिन से शुरू होंगे PCS-J के साक्षात्कार, आयोग ने जारी की तिथियां

Wed, 10 Apr 2024 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

UKPSC Latest Update: चार चरणों में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में 30 अप्रैल, दूसरे में चरण में एक मई, तीसरे चरण में दो मई और चौथे चरण में तीन मई को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस जे की परीक्षा के लिए साक्षात्कार 30 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ’उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (पीसीएस-जे) परीक्षा-2022’ के तहत मुख्य परीक्षा’ के चार मार्च 2024 को घोषित परिणाम में घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि चार चरणों में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में 30 अप्रैल, दूसरे में चरण में एक मई, तीसरे चरण में दो मई और चौथे चरण में तीन मई को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: डेढ़ दशक बाद दुष्ट दलन के लिए चली मित्र पुलिस की गोली, पढ़ें एनकाउंटर की पूरी कहानी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार सुबह नौ बजे से एक बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थियों को अलग से डाक से नहीं भेजी जाएगी। इसलिए, वह लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से ही सूचनाएं और प्रवेश पत्र डाउन लोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें