फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recruitment 2022: इन 15 पदों पर निकली भर्ती, मौका हाथ से न जाए, आयोग ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Sat, 09 Jul 2022 12:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इच्छुक अभ्यर्थी 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आवेदक का किसी सरकारी कार्यालय या विवि में हिंदी, अंग्रेेजी में पत्र लेखन और लेखा नियमों का कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के 15 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक कुलसचिव के 13 और संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत दो पदों पर यह भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी पदों के लिए 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आवेदक का किसी सरकारी कार्यालय या विवि में हिंदी, अंग्रेेजी में पत्र लेखन और लेखा नियमों का कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु एक जुलाई को 30 से 45 वर्ष होनी जरूरी है।

ये भी पढ़ें...Red Alert in Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर जलभराव, पिथौरागढ़ में सड़कें- पुल ध्वस्त, बारिश से मची तबाही की देखें तस्वीरें

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 176.55 रुपये है जबकि एससी-एसटी के लिए 86.55 रुपये है। भर्ती के लिए 150 अंकों की दो घंटे की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद 800 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू होगा। आवेदक आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें