उन्होंने कहा है कि कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेट केवल गोपनीय सामग्री को परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस डाकघर तक ले जाने में ही व्यस्त रहते हैं। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पर्यवेक्षण की जरूरत को देखते हुए जिले के अन्य अधिकारियों को भी तैनात किया जाए। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण व निगरानी करेंगे। वर्षाकालीन मौसम को देखते हुए आवागमन सुचारू रखने के लिए अवरुद्ध मार्गों को तत्परता से खोला जाए।