लोवर पीसीएस के 42 रिजेक्ट अभ्यर्थियों की सूची जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के दौरान दावों से इतर पाए जाने पर 42 अभ्यर्थियों की एक सूची जारी की है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में तीन अगस्त तक भेजने होंगे। ई-मेल भी कर सकते हैं। प्रत्यावेदन के साथ अपने दावे की पुष्टि के लिए प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।