युवाओं का भरोसा और चयन बढ़ा
धामी सरकार ने नकल माफियाओं के खेल पर शिकंजा कसा तो 60 से ज्यादा माफिया सलाखों के पीछे गए। इसके बाद सरकार सख्त नकलरोधी कानून लाई। माना जा रहा है कि पेपर लीक की घटनाओं से हताश युवाओं का भरोसा आयोगों पर बढ़ा। माफिया की कमर टूटने से मेधावियों का चयन भी बढ़ गया है। युवाओं को समय पर न केवल नौकरी मिली बल्कि एक साथ दो से ज्यादा परीक्षाएं पास करने से मनपसंद नौकरी का विकल्प भी मिला।
पीसीएस, लोअर पीसीएस समेत अन्य पदों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने दो से ज्यादा नौकरी की परीक्षा पास की है। आयोग में इस तरह के मामले पहली बार देखे जा रहे हैं। खासकर दो से ज्यादा परीक्षा पास करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पारदर्शी परीक्षा प्रकिया और सख्त नकलरोधी कानून का परिणाम है कि युवाओं को प्रतिभा के अनुरूप नौकरी मिल रही है।
-जीएस रावत, सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग