फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर विधानसभा से युकेडी प्रत्याशी बिल्लु वाल्मिकी ने पालिका अध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप, दोनो पक्षों ने कोतवाली में दी लिख

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर उत्तराखंड क्रांति दल के नेता बिल्लू वाल्मीकि ने मारपीट का आरोप लगाया है और कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी है। दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बिल्लू वाल्मीकि पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और मौके पर मौजूद साथियों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

उक्रांद नेता और राजपुर से उक्रांद प्रत्याशी बिल्लू वाल्मीकि ने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर फुटपाथ पर बैठे उनके भाई को परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि इस बारे में पालिका अध्यक्ष से बात करने गया तो उनसे बहस हो गई। पालिका अध्यक्ष मौके से चले गए लेकिन कुछ देर बाद पालिका अध्यक्ष कुछ लोगों के साथ वापस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान जातिसूचक शब्द भी बोले। बिल्लू वाल्मीकि ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि बस अड्डे पर निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण करने गया था, उसी दौरान बिल्लू वाल्मीकि शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। पूरी घटना के दौरान टैक्सी स्टैंड के कई लोग मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि साथियों के साथ हुई बहस के दौरान बिल्लू जमीन पर गिर गया और उसे चोट भी आई। अनुज गुप्ता ने बिल्लु वाल्मीकी के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी है। बिल्लू के खिलाफ टैक्सी यूनियन के सदस्य एवं पालिका अध्यक्ष के साथी अर्जुन ने भी तहरीर दी है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जांच में जो भी बिंदु सामने आएंगे उसके हिसाब से विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें