फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद, जेई की करंट से मौत, कुंजापुरी मेले का सीएम ने किया शुभारंभ

Sun, 11 Oct 2026 05:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

नवरात्र पर आज लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। वहीं, कुंजापुरी मेले का भी शुभारंभ हो गया। उधर, सरकारी अवास में जेई का शव मिला है। पढ़ें आज की अहम खबरें..
विज्ञापन
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ बंद किए गए। कपाट बंद करने से पूर्व लक्ष्मण की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद कपाट बंद  किए गए। पढ़ें पूरी खबर

टिहरी: नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू, सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ 
नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में स्कूली बच्चों की शानदार मार्च पास और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां के साथ नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: सीएम ने 149 बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, कहा- बेटियां उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत

Trending Videos
विज्ञापन

कोटद्वार: करंट लगने से सिंचाई विभाग के जेई की मौत, राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला शव
कालागढ़ में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। करट से जेई की मौत होने की आशंका है।शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: उत्तराखंड-यूपी के छह जिलों के किसानों के लिए जरूरी खबर, 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर

हरिद्वार समेत छह जिलों के किसानों के लिए जरूरी खबर है। ऊपरी गंगा नहर की वार्षिक बंदी के दौरान नहर में मरम्मत, पुनर्स्थापना और सुदृढ़ीकरण समेत विभिन्न अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने नहरबंदी का आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार, ऊपरी गंगा नहर 20व 21 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 7व8 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि तक बंद रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ऊधमसिंह नगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। एसएसपी अजय गणपति ने काम में लापरवाही सामने आने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें