उत्तराखंड में गुरुवार से उज्जवला योजना की शुरूआत हो गई। योजना की शुरूआत केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गरीब महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन देकर की।
विज्ञापन
राज्य के श्रीनगर (गढ़वाल) से पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। पेट्रोलियम मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे।