फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result 2021: हाईस्कूल में छात्रों ने मारी बाजी, 99.30 फीसदी छात्र तो 98.86 प्रतिशत छात्राएं हुईं पास

Sat, 31 Jul 2021 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार हाईस्कूल में छात्रों ने बाजी मारी है। छात्रों का रिजल्ट छात्राओं से बेहतर रहा है। 
विज्ञापन
रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी मनाते छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया। इस बार हाईस्कूल में छात्रों ने बाजी मारी है। छात्रों का रिजल्ट छात्राओं से बेहतर रहा है। 

विज्ञापन


10वीं कक्षा में छात्रों का रिजल्ट 99.30 और छात्राओं का रिजल्ट 98.86 प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। 12वीं कक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 99.71 और छात्रों का रिजल्ट 98.40 प्रतिशत रहा है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को सीधे प्रमोट किया गया है। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 99.9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


2020 में छात्राओं ने किया था बेहतर प्रदर्शन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 2020 में संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं का रिजल्ट जहां शत प्रतिशत था वहीं टॉप 20 सूची में भी छात्राओं का ही दबदबा नजर आया था। 

विज्ञापन

2020 की बात करें तो हाईस्कूल में 74950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 53511 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 72205 छात्राओं में से 59680 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। इसमें छात्रों का परीक्षा परिणाम 71.39 प्रतिशत और छात्राओं का 82.65 प्रतिशत रहा था। 






इंटरमीडिएट में 57854 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 44368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 61310 छात्राओं में से 51277 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुई थीं। छात्रों का रिजल्ट 76.68 प्रतिशत और छात्राओं का 83.63 प्रतिशत रहा।

इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे। छात्र-छात्राएं परीक्षाफल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in या फिर https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें