फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: त्यूणी में कथियान- डांगुठा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, चालक सहित दो लोगों की मौत

Sat, 20 Jul 2024 01:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)

सार

खाई में बोलेरो गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।  ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्यूणी में कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी। 

ये भी पढ़ें...आफत बनकर बरसी बारिश:  मसूरी में मंदिर का पुस्ता ढहा, मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर, गढ़वाल में कई सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक भीमदत्त जोशी ने बताया कि मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम (48) और हुकम सिंह (46) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें