फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: गुलदार के हमले से 56 वर्षीय व्यक्ति घायल, गले में तार का फंदा फंसने से गुलदार की मौत

Sat, 20 Jul 2024 11:29 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

झाडि़यों में छिपे गुलदार ने एक व्यक्ति पर झपट्टा मार दिया, जिससे व्यक्ति घायल हो गया। वहीं गुलदार के गले में तार का फंदा फंसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ( 56) पर गुलदार ने शुक्रवार देर शाम हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। नेगी को ग्रामीण व प्रशासन की टीम ने तत्काल श्रीकोट बेस अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है अभी उनकी स्थिति ठीक है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह शाम को अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे, लेकिन पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी।  

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने किया GEP सूचकांक का शुभारंभ, कहा- उत्तराखंड ऐसा करने वाला दुनिया का पहला राज्य
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद डांगचौरा रेंज के वन क्षेत्राधिकार बुद्धि प्रकाश के नेतृत्व में टीम जाखी गांव पहुंची। गुलदार घायल अवस्था में था, जिस पर कुत्तों ने भी हमला किया था। वन विभाग की टीम ने  सुबह पांच बजे गुलदार को अपने कब्जे में लिया। 

वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि गुलदार के गले में तार का फंदा फंसा हुआ था। जिससे वह घायल था। सुबह उसकी मौत हो गई।  
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें