इंस्पेक्टर रविंद्र यादव को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो लगाए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में एक ने अपना नाम सुहैब खान निवासी राजीवन नगर और दूसरे ने कुर्बान निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर बताया। दोनों को सोशल मीडिया की फोटो को दिखाया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी ही तस्वीर है।
दो युवकों को तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो लगाना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इन लोगों ने किसी दूसरे के तमंचे के साथ फोटो लगाई थी। पुलिस ने तमंचा रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामला पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो लगाए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में एक ने अपना नाम सुहैब खान निवासी राजीवन नगर और दूसरे ने कुर्बान निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर बताया।
दोनों को सोशल मीडिया की फोटो को दिखाया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी ही तस्वीर है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि फोटो में जो तमंचा दिख रहा है, वह आसिफ कुरैशी निवासी ब्रह्मपुरी का है। इसके बाद आसिफ कुरैशी के घर पुलिस पहुंची।
आसिफ के घर में पिता और माता थे। तलाश करने पर आसिफ कुरैशी को कबाड़ी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि दो वर्ष पहले तमंचा बरेली से खरीदा था।