बुआ ने युवती के लापता होने की जानकारी उसके पिता को दी तो वे आननफानन में रुड़की पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही युवती की आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
इसके बाद परिजन रविवार को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और भीमगोड़ा निवासी दो युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताई। साथ ही बताया कि दोनों उसे झारखंड के धनबाद ले गए हैं। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जिस युवक पर आरोप लगाया है उसकी तलाश की जा रही है।