गौचर में आयोजित सेना भर्ती से लौट रहे दो युवक अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान डूब गए। गोताखोर टीम उनकी तलाश कर रही है।
बताया गया कि चमोली जिले के गौचर में सेना भर्ती मेला आयोजित किया गया है। सेना में भर्ती होने के लिए आज सुबह संजय पंवार (18) निवासी जौकाणी व त्रिपन सिंह (20) निवासी जखोल जिला उत्तकाशीए गौचर पहुंचे।
गुरुवार को वे गौचर से लौट रहे थे। इस दौरान श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में नहाने के लिए रुके। दोनों युवक नदी में नहाने लगे। इस बीच वे नदी के तेज बहाव के चपेट में आ गए और उसमें डूब गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पहुंचे।