इस पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी नकुड़ सहारनपुर निवासी आशिम खान, मो. शोहेब और रेहान बरेली है और सहारनपुर से स्मैक लाकर दून के कॉलेजों और आसपास के छात्रों को बेचते थे।
आरोपी युवकों ने बताया कि वो तीनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, लेकिन वेतन कम है। ऐसे में न तो उनके महंगे शौक पूरे होते हैं और न ही घर का खर्च चलता है। इसे देखते हुए सभी ड्रग्स की तस्करी करने लगे।
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है। दूसरी ओर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रविवार रात करीब 11.30 बजे केहरी गांव मजार के पास से चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवक भगवानपुर हरिद्वार निवासी सूरज कुमार से 11 ग्राम स्मैक और अंबरवापुर, फरुखाबाद यूपी निवासी शिवम पाठक से 10.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।