देहरादून के विकासनगर में तेज रफ्तार ट्रक दो युवकों के लिए काल बन गया। बाइक सवार तीन युवक दवा लेकर अस्पताल से बाहर निकले ही थे कि ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
वहीं, ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार भी मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया है।
तीन युवक लाइन जीवनगढ़ कालिंदी अस्पताल में दवा लेने आए थे। रात करीब 9 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कालसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अस्पताल के बाहर ही बाइक को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में एक साइकिल सवार भी आ गया।